back to top

राजनांदगांव : सात माह से फरार चोरी का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, लोहे के एंगल बरामद…

राजनांदगांव,डोंगरगढ़, 14 अगस्त 2025 – थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने सात माह से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी संजू थापा (उम्र 35 वर्ष), निवासी रजानगर जेल रोड, डोंगरगढ़, आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisements

घटना का विवरण
14 जनवरी 2025 को ग्राम चौथना निवासी अजय कुमार ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम लगभग 7 बजे वह अपने बाड़ी की बाउंड्री में लगे लोहे के दो एंगल को ले जाते हुए संजू थापा को देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपना मोटरसाइकिल (क्र. CG 06 KE 6805) वहीं छोड़कर लोहे के एंगल लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पकड़ और बरामदगी
घटना के बाद से फरार आरोपी को 14 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने बाउंड्री में लगे एंगल को हिला-हिलाकर उखाड़ा और उन्हें कक्कड़ पोल्ट्री फार्म के पीछे दीवार के पास छुपा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोहे के एंगल बरामद किए।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
संजू थापा के खिलाफ पहले भी डोंगरगढ़ थाने में आबकारी एक्ट, चोरी, मारपीट और धमकी से जुड़े कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें 2014 से 2024 के बीच के प्रकरण शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page