
राजनांदगांव, 21 अगस्त। सड़क हादसों की रोकथाम और नशाखोरी पर अंकुश लगाने को लेकर थाना सोमनी में सरपंचों, ग्राम प्रमुखों और कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि नेशनल हाईवे पर मवेशी खुले में नहीं छोड़े जाएं। ग्राम पंचायतों द्वारा पूर्व में दी गई समझाइश के बाद भी यदि कोई मवेशी मालिक लापरवाही बरतते हुए हाईवे पर मवेशी छोड़ता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही हाईवे किनारे शराब पीने-पिलाने वालों को रोकने की जिम्मेदारी भी ग्राम स्तर पर तय की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि लोग समझाने के बाद भी नहीं मानते तो उनकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी जाए, ताकि आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जा सके।
यह बैठक जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई।









































