back to top

राजनांदगांव: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण…

राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 5, 6 और 11 के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां संस्करण बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्डवासी और कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और आत्मसात किया।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसुदन यादव शामिल हुए। उनके साथ पार्षद सुनिल साहू, श्रुति लोकेश जैन, नरेन्द्र हंसा, सुखलाल धारगावे, सुरेश डेकाटे, विजय शर्मा, अगनू साहू, खुमान वर्मा, ललित कश्यप, केदार सिन्हा, मोहन साहू, भागवत निषाद, विष्णु सोनी, बाबूलाल साहू, भुनेश्वर वर्मा, रमेश साहू, आशुतोष सिंह, आशु लारिया, कुबेर साहू, चंद्रीका साहू और अनुराग कापकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘मन की बात’ देश के हर नागरिक को दिशा और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। इसके माध्यम से समाज की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्र निर्माण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित होती है। आज वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से इसे सुना, वह सराहनीय है। हमें प्रधानमंत्री जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज और शहर के विकास में योगदान देना चाहिए।

वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को देशहितकारी बताते हुए उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page