
राजनांदगांव। शहर के स्टेशन पारा वार्ड में बीती रात तीन घरों में चोरी की वारदात होने से वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मंगलवार को वार्डवासी, शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में चिखली पुलिस चौकी पहुंचे और प्रभारी अरुण नामदेव से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वार्डवासियों ने बताया कि चोरी की लगातार घटनाओं से मोहल्ले में असुरक्षा का माहौल है। इसके साथ ही रात्रि में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ भी बढ़ रही हैं, जिस पर रोक लगाने की ज़रूरत है।
इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण नामदेव ने आश्वस्त किया कि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली के साथ अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजा खान, अशोक निर्मलकर, वेंकट राव चीकू, भगत सिंह, मोनू खान, रविन्द्र सिंग, योगेश निर्मलकर, नीतू वैष्णव, चेतन बघेल, रविन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।









































