
पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान मे तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन
पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने – रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की अनुकरणीय पहल
हॉकी से लेकर दौड़ और पेंटिंग तक – बहुआयामी गतिविधियों से सजा चीखली स्कूल मैदान
राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से प्रारंभ हुआ यह महोत्सव खेल के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक जागरूकता पर भी केंद्रित रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी राहुल देव शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा और सुनील साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर हॉकी मैच, 100 मीटर दौड़, रस्सी कूद, भाषण तथा पेंटिंग के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहे वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया।

महोत्सव के पहले दिन फिटनेस जागरूकता रैली का आयोजन हुआ, जिसमें चीखली, शंकरपुर, शांति नगर, ढाबा, स्टेशनपारा और दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (शासकीय मुद्रणालय) की गलियों में बच्चों ने “फिट रहें – स्वस्थ रहें” का संदेश दिया। इसी दिन मेजर ध्यानचंद जयंती पर संगोष्ठी भी हुई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, वरिष्ठ खिलाड़ी गोविंद यादव, संतोष साहू और दिग्विजय श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर प्रेरक विचार साझा किए। इस अवसर पर शान्तिनगर, चीखली, शंकर पुर और ढाबा टीम के मध्य मैत्री मैच खेला गया जिसमें शांतिनगर की टीम विजयी रही।

इसके पश्चात खिलाड़ियों को रायपुर के पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम मे आयोजित स्पोर्ट्स इनजूरी, मेन्टल हेल्थ, स्पोर्ट्स नुट्रिशन एवं स्पोर्ट्स कैरियर गाइडेंस के राष्ट्रीय सेमिनार के लीये अतिथियों द्वारा झंडा दिखाकर बस से रावाना किया गया। पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों के लीये यह प्रथम ऐतिहासिक अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या मे एक साथ पटरी पार क्षेत्र से खिलाड़ियों ने किसी स्पोर्ट्स के सेमिनार मे भाग लिया है।

दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीसरे और अंतिम दिन रस्सीकूद, भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।









































