राजनांदगांव : सामुदायिक भवन एवं रोड नाली निर्माण के लिए दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया भूमिपूजन…

वार्ड नं. 2 में 17.80 लाख रूपये एवं वार्ड नं. 50 में 25.20 लाख रूपये से होगा विकास कार्य

सामुदायिक भवन एवं रोड नाली निर्माण के लिए दोनो वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया भूमिपूजन

राजनांदगांव 1 सितम्बर। हमारे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में वार्डो में विकास कार्य कराने विधायक डॉ. रमन सिंह व सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा विभिन्न मदो में स्वीकृति प्रदान की गयी। अधोसंरचना मद एवं अधोसंरचना पर्यावरण उपकर निधि अंतर्गत स्वीकृति अनुसार शहर के 51 वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य की कडी में वार्ड नं. 2 दीवान टोला में 7.80 लाख एवं फुलवारी के विभिन्न गलियो में 10 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण, इसी प्रकार वार्ड नं. 50 सिंगदई में 15 लाख रूपये की लागत से रोड व नाली निर्माण,

10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं 5.20 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने उक्त बातो के अलावा कहा कि दोनो वार्ड मंे निर्माण कार्य कराने आज अलग अलग कार्यक्रम में पार्षदों एवं वार्डवासियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त कार्य बहुत जल्द धरातल में दिखेगा ताकि वार्डवासियो को इसका लाभ मिल सके।


आज दीवान टोला एवं सिंगदई में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 2 के पार्षद श्री सावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष व वार्ड नं. 50 के पार्षद श्री मुकेश साहू, पार्षद सर्वश्री कमेलश बंधे, मनोहर यादव, चन्द्रकृत साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पूर्व पार्षद श्री अरूण देवांगन की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन के पूर्व वार्ड नं 2 में पिंटु मानिकपुुरी, लेखचंद साहू, दिनेश सिन्हा, कपूरचंद धनगाय, राकेश झरिया ने एवं वार्ड नं. 50 में कुशल साहू, सुनील साहू, टोमन निषाद, निर्मल निषाद, ढालू साहू, कंगलु कुंजाम, भारत निषाद, नामदेव निषाद, अजय निषाद, माखन निषाद, रूखमणी साहू, पुष्पा निषाद, सुखबती ठाकुर, अशोक देवांगन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू एवं श्रीमती ज्योति साहू सहित वार्डवासीं बडी संख्या में उपस्थित थे ।