
राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख गणेश पंडालों और झांकियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू एवं पुलिस अमले के साथ आजाद चौक स्थित आजाद युवा गणेशोत्सव समिति के पंडाल पहुँचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से भेंट कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रहरी, उपाध्यक्ष दीपक गिड़िया, सहसचिव नयन कोठारी, पंडाल प्रभारी पिंटू गुप्ता, पूजा प्रभारी शैलेश प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि पंडाल और आयोजन स्थल पर सभी सुरक्षा एवं अनुशासन के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।









































