back to top

राजनांदगांव : नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी ज्ञानी चौरे को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

Advertisements

राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट और डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने मामले की जांच हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेंद्र कुमार शाह व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्ञानी चौरे पिता पंचू चौरे (उम्र 53 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज दिनांक 15.09.2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, उप निरीक्षक रामेश्वरी बधेल, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक योगेश कुमार साहू तथा टीजीआर अशोक, नेहा बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page