राजनांदगांव:जादूटोला में कैरियर गाइडेंस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 21 सितम्बर को…

राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी।

Advertisements

ग्राम जादूटोला, विकास खंड अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर, अम्बागढ़ चौकी में दिनांक 21 सितम्बर 2025, दिन रविवार को जनजाति विकास एवं उत्थान संगठन के तत्वावधान में कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है।

इस समारोह में जिले की कलेक्टर महोदया श्रीमती तुलिका प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रबुद्धजनों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

आयोजक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर की दिशा में मार्गदर्शन देना एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को समाज के सामने सम्मानित करना है।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।