
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सऐप पर फेक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी आईडी से लोगों को गुमराह करने की आशंका जताई जा रही है।
Advertisements

नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी सोशल मीडिया सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और नगर निगम से इसका कोई संबंध नहीं है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नंबर पर किसी भी प्रकार का जवाब न दें और न ही कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।
नगर निगम ने नागरिकों से जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।









































