
राजनांदगांव। इंटीग्रेटेड पुलिस कंट्रोल रूम त्रिनेत्र योजना की मदद से पुलिस ने प्रार्थिया का गुम बैग मात्र 01 घंटे के भीतर ढूंढकर लौटा दिया।
दिनांक 25 सितम्बर 2025 को तुलसीपुर निवासी रंजीता मिश्रा पिता सुरेश पांडे ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि 22 सितम्बर को ममता नगर से ऑटो द्वारा कौरिनभाटा जाते समय वे अपना बैग ऑटो में भूल गई थीं।

साइबर सेल की त्रिनेत्र योजना टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ममता नगर से कौरिनभाटा मार्ग तक के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के कर्मचारी अभिषेक साहू की मदद से संबंधित ऑटो और उसके चालक की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान चालक के पास से बैग तथा उसमें रखी नगदी रकम व वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया।
पुलिस ने बैग को ऑटो चालक की मौजूदगी में प्रार्थिया को सुपुर्द किया। बैग पाकर प्रार्थिया ने खुशी जाहिर की और पुलिस की त्वरित कार्यवाही व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।









































