back to top

राजनांदगांव:कमला कालेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न…

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2025। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और परिवारों को सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है।

Advertisements

अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया जा रहा है और महिलाओं के कल्याण को राष्ट्रीय विकास से सीधे जोड़ती है। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही टीकाकरण एवं पोषण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। इसके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शुरूआती चरण में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करके कम करना है।

उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीबी मरीजों को मनोसामाजिक सहायता देने की अपील की। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के एमडी मेडिसिन डॉ. प्रकाश खुंटे ने न्यूट्रीशियन एवे पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. सौम्या चेलक, डॉ. लकी नेताम, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. साक्षी गजभिए, सुश्री नलिनी सागरे, स्टाफ नर्स सुश्री ज्योति यादव, डॉ ओंकार लाल श्रीवास्तव, प्रचार्य, प्रोफेसर सहित बालिकाएं उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page