
राजनांदगांव । छत्तीसगढ शासन समाज कल्याण विभाग के दिशा निर्देशन में 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा का आयोजन जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत पूर्व में 20 सितम्बर को डोंगरगढ ब्लाक के लाल बहादूर नगर, 26 सितम्बर को डोंगरगांव, 27 सितम्बर को छुरिया और आज 28 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव ब्लाक के अन्तर्गत शहर के हृदय स्थल म्यूनिस्पल स्कूल स्थित गांधी सभा गृह में सेवा पखवाडा के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यकम पुरस्कार वितरण उपकरण वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले सहित शहर व राजनांदगांव जनपद के सात सौ से अधिक दिव्यांग व वृद्धजन लाभान्वित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव के मुख्य आतिथ्य सहित जिला पंचायत के सभापति श्रीमती जागृति साहू, देवकुमारी साहू किरण बारले पूर्व जनपद सदस्य मीना पुरेरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम के पार्षद व चेयरमेन स्वास्थ्य विभाग श्री शेंकी बग्गा, श्री मती नियामत हुद्दा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व प्रथम वरिष्ठ नागरिक के रूप में भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में लाभान्वित वृद्ध जनों का सम्मान तिलक लगाकर पुष्पहार पहना कर व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया ।

दिव्यांग शालेय बच्चों, आस्था अभिलाषा मनोकामना एवं शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष बच्चों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुती नें खूब तालियाँ बटोरी और अपने प्रस्तुती के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान, नारि शक्ति, पर आधारित एक से बढ़ कर एक प्रस्तुती दी समस्त प्रस्तुती ने जन समुदाय का दिल जीत लिया, एकल व समूह नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के माध्यम से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानीत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसी कडी में नगर की दिव्यांगजनों के लिए दीर्घकालीन सेवा भावना के लिए अभिलाषा संस्था के सचिव सी.ए.रूपम सोनछत्रा, आस्था के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं वर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र सुराना, मनोकामना मनोविकास शाला के संस्थापक अध्यक्ष रत्ना ओस्तवाल प्रतिनिधि, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के संस्थापक गौतम पारख प्रतिनिधि एवं नगर में संचालित समता जन कल्याण के निदेशक एवं तृतीय लिंग के लिए सक्रियता से कार्यरत श्री शिशुपाल खोब्रागढे जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पूर्व में खेल कूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण के साथ-साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनी करण, यूडीआईडी, बस पास आदि भी बनाया गया ।
स्वागत् उद्बोधन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार के द्वारा सेवा पखवाडा के दौरान किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए आयोजन की सफलता के लिए टीम वर्क का महत्वपूर्ण योगदान बताया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरे लिए नवीन जिला है पर मुझे इस जिले में जिला अधिकारी जन प्रतिनिधियों, समाज सेवी साथियों, मिडिया के साथियों का भरपूर सहयोग मिला जिससे कारण ही हम पाँच बडी शिविरों का सफलता पूर्वक आयोजन कर सके हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिह ने सेवा पखवाडा के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग व बुजुर्ग जनों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्रीमती किरण वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने उद्बोधन में इस तरह की शिविरों का समय समय पर आयोजन कराते रहने की बात कहते हुए कहा मि हम अपने प्रधान मंत्री जी के भावना का सम्मान करते हैं, समाज कल्याण विभाग के कार्यकम की सराहना की ।
कार्यक्रम का रोचक और कुशल संचालन आस्था के संयुक्त सचिव एवं मिडिया प्रभारी सुश्री निखत परवीन खान द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन विभाग के बालकृष्ण बघेल द्वारा किया गया ।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के जज के रूप में अभिलाषा संस्था की सचिव एवं चाटर्ड एकाउन्टेंट श्रीमती रूपम सोनछत्रा, सर्व शिक्षा अभियान के बी आर पी श्रीमती देवकी सिंह रेड्डी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य परिक्षण में डॉ. महाकालकर सहित उनकी टीम का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
उक्त जानकारी उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार द्वारा दिया गया ।









































