राजनांदगांव: पॉलीहाउस से वेंटीलेशन फैन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही

Advertisements

पॉलीहाउस से वेंटीलेशन फैन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दो नग चोरीशुदा वेंटीलेशन फैन कीमत ₹6,000 जप्त, आरोपी न्यायालय में पेश

राजनांदगांव,। थाना सोमनी पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉलीहाउस से वेंटीलेशन फैन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग चोरीशुदा वेंटीलेशन फैन कीमत लगभग ₹6,000 जब्त किए हैं।

प्रार्थी द्वारा 04 अक्टूबर 2025 को थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम देवादा स्थित पॉलीहाउस के स्टोर रूम के पास रखे दो वेंटीलेशन फैन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना सोमनी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी के दौरान संदेही संतोष रावटे पिता स्व. राधेलाल रावटे (उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम छिनगांव, थाना डौंडी, जिला बालोद, हाल निवासी ग्राम पुलगांव, जिला राजनांदगांव) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों वेंटीलेशन फैन बरामद किए गए।

आरोपी का कृत्य धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दंडनीय पाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, प्र.आर. हेमंत अनंत, डूलेश्वर साहू, आरक्षक लीलाराम साहू, एवं गुलाब चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।