
राजनांदगांव।पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा ग्राम भरीॅटोला मोहला मानपुर चौकी जिले में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का आयोजन अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित परियोजना फॉर्मर फर्स्ट परियोजना की प्रभारी डॉ. विनम्रता जैन के द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 70 कृषक एवं कृषक महिलाएं उपस्थित थेl

कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना प्रभारी डॉ. विनम्रता जैन द्वारा परियोजना के रूपरेखा एवं गतिविधियों के बारे में कृषक एवं कृषक महिलाओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता आधारित मॉड्यूल के अंतर्गत स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित कियाl डॉक्टर नितिन कुमार तुर्रे ने खरीफ, रबी फसलो एवं सब्जियो की कम लागत मे रोग नियंत्रण पर किसानो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होने मृदाजनित रोगजनको के नियंत्रण के लिए जैविक रोगनाशी ट्रायकोडरमा व स्यूडोमोनास के उपयोग के बारे मे बताया।

डॉ. मनोज कुमार चंद्राकर ने धान की फसल में वर्तमान में कीट संबंधित समस्याओं का निराकरण किया डॉ. शिवाजी लिमजे ने कीट व्याधि नियंत्रण में संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं प्राकृतिक खेती का मृदा स्वास्थ्य में महत्व के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभय बिसेन द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर हरिनारायण के द्वारा दिया गया।









































