back to top

राजनांदगांव: गौ वंश की दुर्दशा पर चिंता युवा कांग्रेस का प्रदर्शन…

कांग्रेस सरकार में गौवंश गौठान में सुरक्षित अब भाजपा सरकार में राजमाता की सड़को पर मौत

Advertisements

राजनांदगांव – आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धार्मिक आयोजन के मंच से गाय को राजमाता का दर्ज देने के लिए पहल करने की बात करते है दूसरी तरफ आज गौवंश की सड़को पर दुर्दशा और मौतें हो रही है जैसे नेता मंत्री अधिकारी विश्राम भवन में रहते है वैसे ही राजमाता को भी रखना चाहिए तभी गौवंश की देख भाल होगी और सम्मान होगा।


इस ओर युवा कांग्रेस में रानी सागर विश्राम भवन के बाहर पहुंच गौवंश की पूजा अर्चन कर विश्राम भवन में रखने आगे बढ़े जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था और युवाओं को रोकने के लिए बेरीगेटिंग की गई थी साथ ही विश्राम भवन के मुख्य दरवाजों में ताला भी लगा दिया गया था नारे बाजी के साथ पुलिस बल से अपनी मांगो को पूरा करवाने झूमाजटकी कर बेरीगेट तोड़ दिया गया।


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने कहा कि ने छत्तीसगढ़ में गौ माता की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि आज शहर की सबसे बड़ी समस्या है कि गौ माता जिनको गोशाला या घरों में रहना चाहिए था वो आज सड़कों पर गौ माता रोज हादसे का शिकार हो रही है और इनके कारण जनता की भी जान जा रही है।


आगे बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार में गोठान योजना की संचालित की गई थी जिसके भाजपा सरकार ने बंद कर दिया देश में पहली सरकार कांग्रेस की बनी जिसके गोबर खरीदी की शुरुवात की थी जिसके कारण गौ वंश गोठान में और पशुपालक की निगरानी में रहता था किसान और पशुपालक की आमदनी दूध,गोबर,गौमूत्र और ऑर्गेनिक खाद से बढ़ने लगी थी लेकिन अब गायों को दूह कर सड़कों पर छोड़ दिया गया है।


प्रदर्शन दौरान शरद विनय, झा,ऋषि शास्त्री,अभिमन्यु मिश्रा,रीना पटेल,केशव पटेल,हर्ष साहू,विप्लव शर्मा,सौरभ तिवारी, शुभम शुक्ला,दीनू साहू,हर्ष खोबरागड़े,संदीप सोनी,ललिता साहू,विशु अजमानी, विनायक राठौड़,राज यादव,गरुण विक्रम,चन्द्र शेखर मालेकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बने डेढ साल से अधिक हो गए जहा भाजपा सरकार के केवल प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद करने का काम किया है उन्होंने सरकार से मांग की है कि गौ माता की सुरक्षा और कल्याण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उनकी सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए साथ ही पशुपालन के क्षेत्र में रुचि हेतु योजना भी बनाई जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page