
हस्त निर्मित उत्पाद और पारंपरिक सजावट की वस्तुएॅ खरीद
स्थानीय कारीगरों व व्यवसाय को बढ़ावा देने महापौर ने की अपील

राजनांदगांव 18 अक्टूबर। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने दीपावली पर्व पर नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होेंने भारतीय संस्कृति से जुडे दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि आराोग्य-यश-शांति स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश मंे कहा कि पर्व और उत्सव हमारे जीवन से जुडे ऐसे संस्कार है जो मानव समाज को निरंतर कर्मपथ पर चलते रहने की शक्ति देते है। दीपावली में मॉ लक्ष्मी की पूजा करने से धन वैभव, सुख शांति मिलती है।
महापौर श्री यादव ने प्रकाश पथ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देने वाले इस दीप पर्व पर नागरिकों को अपूर्व उमंग उत्सव भाई-चारे से इस पर्व को मानने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता अपनाये और स्वच्छता घरो तक ही सीमित न रहे, बल्कि अपने आस पास भी साफ सफाई रखे। उन्होंने कहा कि इस दीप पर्व मंे पारंपरिक सजावट की वस्तुओं का उपयोग करे, हस्त निर्मित उत्पाद और स्थानीय कारीगरों के व्यवसाय को बढ़ावा दे, जिससे पारंपरिक व्यवसाय से जुडे लोग भी दीवाली मना सके।
निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए, दीपावली पर्व को अपूर्व उमंग- उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मॉ लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहे और लोगों के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो।









































