राजनांदगांव: नशीली दवाओं की तस्करी में चौथा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार…

नशीली दवाओं की तस्करी में चौथा आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नाइट्रो-10 टैबलेट के बिल, स्कैनर और मोबाइल जप्त

राजनांदगांव पुलिस की थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल चौथे आरोपी को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से नाइट्रो-10 टैबलेट के खरीदी-बिक्री के बिल, स्कैनर और मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। इससे पहले इसी प्रकरण में तीन आरोपियों को 7 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इस गिरोह का नेटवर्क लगभग उजागर कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
साजिद पिता कादर शेख (उम्र 30 वर्ष) निवासी लक्कड़ कोट, थाना विरूर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र), स्थायी पता – देवड़ा, थाना राजूरा, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र)।

7 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यू चंद्रा कॉलोनी जीई रोड के पास ट्रक क्रमांक CG 08 AS 8158 को रोककर जांच की थी। ट्रक से नाइट्रो-10 टैबलेट की 190 नग (कीमत ₹1,482), तीन मोबाइल फोन (₹30,000) और ट्रक (₹12 लाख) जब्त किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. किशोर सिन्हा, निवासी पेंड्री, थाना लालबाग
  2. किशन सेन, निवासी मिश्रा गली, राजनांदगांव
  3. विशाल मिश्रा, निवासी बल्देवबाग वार्ड क्रमांक 15
  4. तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लक्कड़ कोट, मदिना मेडिकल (चंद्रपुर, महाराष्ट्र) से यह नशीली दवाएं खरीदी थीं और राजनांदगांव में बेचने की योजना थी।