back to top

राजनांदगांव: बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , तीन शराब कोचिए गिरफ्तार, 92 पौवा अवैध शराब व मोटरसाइकिल जब्त…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसते हुए थाना बसंतपुर पुलिस ने तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 81 पौवा देशी प्लेन शराब, 11 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब, कुल 92 पौवा अवैध मदिरा, बिक्री रकम ₹250 और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जुपिटर जब्त की गई है।

Advertisements

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया —

  1. दीपक कुमार भैंसारे, पिता धरम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव।
  2. कब्जे से 28 पौवा देशी प्लेन शराब (5.040 बल्क लीटर) कीमत ₹2,800/- व बिक्री रकम ₹250/- बरामद।
  3. लक्ष्मण आहूजा, पिता स्व. गौतम आहूजा, उम्र 38 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव।

कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 11 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब (5.760 बल्क लीटर) कीमत ₹3,000/- व मोटरसाइकिल जुपिटर बिना नंबर बरामद।

  1. ओगेश्वर उर्फ शशी साहू, पिता गिरधर लाल साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव।
  2. कब्जे से 32 पौवा देशी शराब (5.760 बल्क लीटर) कीमत ₹2,560/- बरामद।तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page