back to top

राजनांदगांव : राज्योत्सव 2025 में राजनांदगांव पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र…

छत्तीसगढ़ रजत उत्सव- राज्योत्सव 2025 के अवसर पर दिनांक 02.11. 2025 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में पुलिस द्वारा लगाया गया जागरूकता स्टॉल/प्रदर्शनी।

Advertisements

जिला पुलिस विभाग के सायबर सेल, यातायात शाखा, आरमोरर शाखा की संयुक्त टीम द्वारा स्टॉल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

सायबर सेल पुलिस द्वारा 1500 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर लोंगो को किया गया जागरूक।

सेल्फीजोन एवं लाउडस्पीकर के माध्यम सें सायबर अपराध व उससे बचने के तरीके के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया।

सायबर अपराध घटित होने पर 1930 हेल्पलाईन नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया।

यातायात शाखा द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले आधुनिक उपकरणों के संबंध में इन्सटूमेंट को दिखा कर डेमो दिया गया साथ ही यातायात नियमों के संबंध में 1000 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर किया गया जागरूक।

पुलिस द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न हथियार, सुरक्षा उपकरण, आधुनिक हथियार प्रणाली एवं बुलेटप्रूफ सुरक्षा साधनों का प्रदर्शन किया गया।

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत उत्सव- राज्योत्सव 2025 के अवसर पर दिनांक 02.11. 2025 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगावं सुश्री अंकिता शर्मा  के निर्देशन में जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा सायबर सेल, यातायात शाखा, आरमोर्र शाखा  की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सायबर सेल द्वारा बच्चों एवं नागरिकों को 1500 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर एवं लाउडस्पीकर में सायबर अपराध की जानकारी एवं इससे बचने के तरीके व सायबर अपराध घटित होने पर 1930 हेल्पलाईन पर डायल कर फ्रोड की शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में बच्चों एवं लोगों को जागरूक किया गया। यातायात शाखा द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले आधुनिक उपकरणों के संबंध में इन्सटूमेंट को दिखा कर डेमो दिया गया साथ ही यातायात नियमों के बारे में बता कर 1000 से अधिक पाम्पलेट वितरण कर बच्चों एवं लोगों को जागरूक किया गया,   

पुलिस द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न हथियार, सुरक्षा उपकरण, आधुनिक हथियार प्रणाली एवं सुरक्षा साधनों का प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को पुलिस कार्यप्रणाली, तकनीकी संसाधन तथा सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराना था।

आगंतुकों ने पुलिस द्वारा प्रदर्शित किए गए उपकरणों में विशेष रुचि दिखाई।
कई बच्चों एवं युवाओं ने पुलिस के कार्य, हथियारों की जानकारी एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से प्रश्न पूछे जिनका पुलिस कर्मियों ने सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर दिया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में सभी शासकीय विभाग द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाया गया था जिसमें राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगाये गये स्टॉल मुख्य आकर्षण का केन्द्र था जिसे देखने के लिए लोग व बच्चे अनायास ही आकृष्ठ होकर भारी मात्रा में उपस्थिति दर्ज कराई एवं पुलिस द्वारा बताये गये संदेश को रूचिपूर्वक सुन कर लाभानवित हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर राजनांदगांव श्री जितेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा एवं पुलिस विभाग सहित जिले के विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा जिला पुलिस द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर अवलोकन किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page