back to top

बिलासपुर: सिग्नल तोड़ने से हुआ हादसा बिलासपुर में MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई…

MEMU पैसेंजर ट्रेन ने मंगलवार दोपहर मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं

MEMU ट्रेन का चालक संभवतः सिग्नल पर रुक नहीं सका और ट्रेन सीधे मालगाड़ी से जा टकराई.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार शाम हुए भीषण रेल हादसे के बाद जांच अब इस दिशा में केंद्रित हो गई है कि MEMU लोकल ट्रेन ने आखिर सिग्नल क्यों तोड़ा. प्रारंभिक जांच में जो संकेत मिले हैं, वे बताते हैं कि ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल पार कर दिया और सामने खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई. यही वजह इस दुर्घटना की प्रमुख मानी जा रही है.

दरअसल, मंगलवार दोपहर MEMU पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ. इस टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण MEMU ट्रेन का सिग्नल ओवरशूट करना प्रतीत होता है. रेलवे के ऑपरेशन विभाग के मुताबिक, जब ट्रेन बिलासपुर स्टेशन के पास पहुंची, उस वक्त सामने वाली लाइन पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी. MEMU ट्रेन का चालक संभवतः सिग्नल पर रुक नहीं सका और ट्रेन सीधे मालगाड़ी से जा टकराई.

Advertisements

You cannot copy content of this page