राजनांदगांव: अभिलाषा की माही को उपराष्ट्रपति के हाथों मिला सुगम सीपी चेयर सिर पर रख आशीर्वाद का हाथ…

राजनांदगांव,

संस्कारधानी राजनांदगांव में भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के मुख्य आतिथ्य में स्टेट स्कूल प्रांगण में भव्य लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं क्षेत्रीय पुनर्वास केन्द्र (CRC), राजनांदगांव द्वारा संयुक्त रूप से विभागीय गतिविधियों का मॉडल स्टॉल लगाया गया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग हितग्राहियों को उपराष्ट्रपति के करकमलों से सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसी क्रम में अभिलाषा संस्था के दो हितग्राही बच्चे भी सम्मानित हुए —

दृष्टिबाधित नीलकंठ ठाकुर, जो वर्तमान में सामान्य बी.एड. की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा एंड्रॉयड फोन प्रदान किया गया।

वहीं संस्था की सी.पी. (सेरेब्रल पाल्सी) से पीड़ित छात्रा माही को CRC की ओर से सुगम सी.पी. चेयर प्रदान की गई।

उपराष्ट्रपति द्वारा जब माही के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ रखकर आशीर्वाद दिया गया, तो वह भावविभोर हो उठी और पूरे सभागार में संवेदनाओं का सजीव दृश्य छा गया।

इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री रामेश बैस, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरुचि सिंह, सीआरसी निदेशक श्रीमती स्मिता मोहबे, प्रभारी विशेष विद्यालय श्रीमती सुभाषिनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को उपकरण वितरण के लिए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार के प्रति अभिलाषा संस्था ने आभार व्यक्त किया।

संस्था के संरक्षक गौतम पारख, अध्यक्ष संतोष कुमार बोददून, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राठौर, सचिव श्रीमती रूपम सोनछत्रा, कोषाध्यक्ष नीरज बाजपेयी, संयुक्त सचिव आलोक बिंदल, राजेश अग्रवाल, सदस्य संतोष खंडेलवाल, सुदामा मोटलानी, महेश खंडेलवाल, ज्योति जैन, संजय श्रीमाल, अशोक अग्रवाल, अशोक कोठडिया, अशोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क प्रभारी सूरज बुद्धदेव, मोना अग्रवाल, राजा मखीजा, प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव, प्राचार्य श्रीमती वंदना तुरहाते एवं शिक्षक दल ने भी हर्ष व्यक्त किया।

अंत में संस्था के प्रशासक श्री दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि “अभिलाषा संस्था सदैव दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रही है, और यह पल संस्था के लिए गौरव का विषय है।”