
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 12 आरोपियों और अनावेदकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। चाकू लेकर लोगों को डराने वाले, शराब पिलाने की सुविधा देने वाले तथा मोहल्ले में हंगामा करने वालों पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने
दीपेन्द्र उर्फ मशान गोंड (23 वर्ष),गोली उर्फ विक्की बांसफोड़ (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों को जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया।
मोहारा बायपास रोड पर शराब पीने-पिलाने की सुविधा दे रहे आरोपियों—
लेखराम साहू,मोहसीन खान,राजेंद्र साहू,पिंटू सोनकर के खिलाफ धारा 36(सी), आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।
मोहल्ले में हंगामा करने वाले छह युवक गिरफ्तार
बस स्टैंड के पास हो-हुल्लड़ कर परिशांति भंग करने वाले छह अनावेदकों—
आकाश देवांगन, राजेंद्र पात्रे, अब्दुल जुबैर, टिकेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण साहू और सोहेल सिंह— को धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एमन साहू के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।









































