back to top

राजनांदगांव: इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव की पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2025 को थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 281/2025 दर्ज किया गया था। प्रार्थी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात आईडी से अश्लील संदेश और जान से मारने की धमकी भेजी गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना छुरिया पुलिस व साइबर सेल राजनांदगांव ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की।

पुलिस टीम ने आरोपी फैजान खान, पिता मुश्ताक खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी सीताबर्डी, छुरिया (जिला राजनांदगांव) को भिलाई से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

मामले में प्रारंभिक धाराओं के साथ साइबर अपराध से संबंधित धारा 66(सी) IT Act भी जोड़ी गई। साथ ही परिशांति भंग होने की आशंका को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत भी कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page