back to top

राजनांदगांव: चाकू की नोक पर होटल संचालक से ₹800 की मांग, 4 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। चिचोला क्षेत्र में होटल संचालक से चाकू दिखाकर ₹800 की अवैध वसूली मांगने, गाली-गलौज, धमकी और होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को लालबहादुर नगर निवासी होटल संचालक नीरज कुमार पटेल ने चिचोला पुलिस को सूचना दी कि वह अपने होटल में मौजूद था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 08 BC 5595 से सात व्यक्ति होटल के सामने पहुंचे और उससे ₹800 देने की मांग करने लगे।

होटल संचालक द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए होटल में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चिचोला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ कर रहे चार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केंशव साहू (45), पुरवा साहू (36), विनोद नंदेश्वर (27) और आकाश यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक धारदार चाकू भी जब्त किया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चिचोला चौकी प्रभारी निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, सउनि बिरेन्द्र नाविक, आरक्षक विष्णु साहू, जयप्रकाश मंडावी, केश लाल रात्रे, रमेश कतलाम सहित साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page