राजनांदगांव: हार्वेस्टर खरीद में बड़ी ठगी का खुलासा किसान के लाखों डूबे…

राजनांदगांव। स्थानीय वर्धमान कृषि केंद्र द्वारा एक गरीब किसान को खराब हार्वेस्टर बेचकर ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की जिंदगी भर की जमा पूंजी अब व्यापारी की जेब में है, जबकि उसके पास न मशीन है, न पैसे और न ही सुकून। इस मामले में किसान ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है।

Advertisements

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किसान दयालू राम साहू ग्राम आतरगांव ने बताया कि नवंबर 2025 में उसने वर्धमान कृषि केंद्र से 26 लाख 50 हजार रूपए कीमत का नया हावेस्टर खरीदने का सौदा किया था। संचालक श्रेणिक गोलछा ने कहा था कि 3.20 लाख रुपये डाउन पेमेंट करो, बाकी 23 लाख 30 हजार रुपये बैंक से फाइनेंस हो जाएंगे। भरोसे में आकर किसान ने 25,000 रुपये फोन पे से 5,000 रुपये नकद और बाद में 2,90,000 रुपये नकद जमा कर दिए।

7 नवंबर को फाइनेंस के नाम पर दो खाली चेक और अपनी खेती की जमीन के मूल दस्तावेज भी सौंप दिए लेकिन डिलीवरी के साथ ही धोखा शुरू हो गया। मशीन पहले दिन से हीखराब निकली। बेयरिंग जलने लगे, पट्टे टूटने लगे, बोल्ट बार-बार निकल जाते थे। दयालू राम ने बताया, कि 15 में 15 बार मिस्त्री बुलाना पड़ा। फसल कटाई का मौसम था, लेकिन मशीन खेत में खड़ी रहती थी। मजदूरी करके दूसरों का हार्वेस्टर किराए पर लेना पड़ा।

वो नुकसान अलग हुआ। परेशान होकर 22 नवंबर 2025 को किसान ने हार्वेस्टर वापस शोरूम लाकर खड़ा कर दिया और अपनी जमा राशि वापस मांगी। जवाब में श्रेणिक गोलछा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा, जहाँ शिकायत करनी है, कर ले। इतनाही नहीं, मानसिक रूप से प्रताड़ित सिर पर के दिए हुए एक खाली चेक पर दो आर कहा, जहा शिकायत करनी है, कर ले। इतना ही नहीं मानसिक रूप से पताडित करने के लिए व्यापारी ने किसान 23 लाख 30 हजार रुपये भरकर बैंक में जमा कर दिया।

किसान के मुताबिक व्यापारी ने जान से मारने की धमकी भी दी और उसे शोरूम से भगा दिया। आज दयालू राम साहू के पास न हार्वेस्टर है, न 3.20 लाख रुपये। दूसरा खाली चेक भी व्यापारी के पास हैं। किसान ने बताया, अब कर्ज में डूब गया हूँ, रातों की नींद उड़ गई है। पीड़ित किसान ने बसंतपुर थाने – में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।