back to top

राजनांदगांव: वाद–विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 06 दिसंबर 2025 को पुलिस ने वाद–विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका होने पर तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements

पुलिस ने ग्राम बोरी के रहने वाले

  1. विशाल उर्फ लल्ला ताम्रकार (24 वर्ष),
  2. रूपेश उर्फ दादु सिन्हा (24 वर्ष),
  3. विश्वा उर्फ बादल ताम्रकार (22 वर्ष)

को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध शराब एवं गांजा बिक्री, असामाजिक तत्व, गुंडा–बदमाश तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अंजित नेताम, आरक्षक कुंदन उईके, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page