बिलासपुर रेल हादसे के बाद डीआरएम सहित कई अधिकारी हटाए गए…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे की सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर वेस्टर्न रेलवे के उमेश कुमार को डीआरएम बनाया गया है।

रेल मंत्रालय ने रेल संरक्षा आयुक्त ब्रजेश कुमार मिश्रा को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा था। सीआरएस की 30 पेज की विस्तृत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन संचालन में गंभीर चूक, सिग्नल नियमों की अनदेखी, लोको पायलट के गलत निर्णय क्षमता और रेलवे सिस्टम की कई तकनीकी खामियों की वजह से हादसा हुआ है।

ये रिपोर्ट आने के बाद बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजीव कुमार बरनवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। रेल्वे बोर्ड ने गुरुवार (11 दिसंबर) को आदेश जारी किया।

इससे पहले मामले में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर सुबोध चौधरी और सीनियर डीओपी मसूद आलम को हटाया जा चुका है। बता दें कि 4 नवंबर को गेवरारोड से बिलासपुर आ रही बिलासपुर स्टेशन से किलोमीटर पहले लालखदान में 6 12 खड़ी मालगाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस हादसे में लोको पायलट समेत यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि, 20 से अधिक यात्री घायल हो गए थे।