
➡️ विजेता खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

राजनांदगांव। प्रदेश भर में खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल है। 11वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं बॉडिबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक गांधीसभा हाल म्युनिसिपल स्कूल में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सशक्त और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी ताकत, अनुशासन और मेहनत का प्रदर्शन कर रहे हैं।
11वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं बॉडिबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 ने खेल जगत में नई ऊर्जा भर दी है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग और बॉडिबिल्डिंग की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन स्थल गांधीसभा हाल म्युनिसिपल स्कूल में दर्शकों की भी भारी भीड़ उमड़ रही है जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही है। प्रतियोगिता के दौरान आज नौरैया स्तरीय पावरफुल लिफ्टिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगिता का अवलोकन किया और विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देती हैं। उन्होंने आयोजकों की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है।
इस चैंपियनशिप के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी सामने आएंगे। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हो सके। तीन दिनों तक चलने वाली इस भव्य खेल प्रतियोगिता में आगे भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।









































