back to top

राजनांदगांव: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की एफआईआर खारिज के बाद भाजपा कार्यालय घेराव में शामिल हुईं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल…

राजनांदगांव। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एफआईआर खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्य की जीत करार दिया है और केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

Advertisements

इसी क्रम में आज जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के तत्वावधान में नेशनल हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में डोंगरगढ़ विधानसभा की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल भी सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों को परेशान तो किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं।

घेराव कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page