
प्रदेश में लगातार कट रहे जंगल, शासकीय संपत्तियों का निजीकरण और अब भिलाई स्टील प्लांट को प्राइवेट सेक्टर के लिए दिए जाने का विरोध करते युवा कांग्रेस द्वारा शहर के जयस्तंभचौक पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया।प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में केंद्र में बैठी मोदी सरकार के पुतला दहन का आयोजन किया गया।

इस दौरान जयस्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पुतला दहन का आयोजन किया और पुलिस को चकमा देते पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन के आयोजन को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मानव देशमुख ने कहा कि लगातार निजीकरण करते शासकीय संपत्ति और जंगलों को बेचा जा रहा है।
पूर्व में सरगुजा के जंगलों को बेचा गया और अब भिलाई स्टील प्लांट को निजीकरण करके भेजा जा रहा है। जिसको लेकर विधायक देवेंद्र यादव पांच दिन से अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस अनशन सत्याग्रह को इस प्रदर्शन के माध्यम से समर्थन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुरबेज सिंह माखीजा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।
भिलाई स्टील प्लांट को भी निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगल काटे जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इस निजीकरण का विरोध करने के लिए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया है।









































