back to top

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात पत्नी और 3 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या…

कोंडागांव,। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और भरण- पोषण की रकम से बचने के लिए यह साजिश रची गई थी।

Advertisements

मृतक महिला की पहचान भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है, जो पहले लापता बताए गए थे। 2 पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपने परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसके 3 वर्षीय बेटे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को नदी और तालाब में फेंक दिया गया था। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। भागवती सेठिया ग्राम सिरपुर की रहने वाले थी। उसकी शादी रोहित सेठिया से 2020 में हुई थी और उनका एक 3 साल बेटा था। वह अपने पति और बच्चे के साथ ससुराल में रह रही थी। शादी के बाद से ही भागवती को रोहित के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page