राजनांदगांव: नगर निगम का मवेशी धर पकड अभियान शहर के अंदर से आज पकडे 8 मवेशी…

राजनांदगांव 30 दिसम्बर। मवेशी धर-पकड़ के लिए नगर निगम की गठित टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। साथ ही प्रति दिन रात्रि में टीम मेन रोड एवं मुख्य चौक चौराहो में बैठे मवेशियों को हकालने का काम भी करती है। आज कैलाश नगर, मठ पारा, गंज चौक, नंदई, ब्राम्हण पारा, गांधी चौक क्षेत्र से 8 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी,मवेशियो को कन्हारपुरी कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे मण्डी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। साथ ही निदान 1100 में किये शिकायत तथा अन्य शिकायतो पर भी मवेशी पकड निराकरण किया जाता है। शिकायत के आधार पर गत दिनो 11 मवेशी पकड कांजी हाउस में रख निराकरण किया गया।

Advertisements


नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है तथा रात्रि में मेन रोड व मुख्य चौक चौराहो मंे बैठे व घुमते मवेशियो को हकालने का काम कर रही है। आज की कार्यवाही में शहर के अंतरिक क्षेत्र से 8 मवेशी पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है, जहॉ उन्हे पैरा कुट्टी के साथ साथ बसंतपुर गंज मण्डी सें बचे फल सब्जी प्रतिदिन लाकर खिलाया जा रहा है, ताकि उन्हे पौष्टिक आहार मिलता रहे, बीमार मवेशियो को गौशाला पिंजरापोल लेजाकर ईलाज भी कराय जाता है। साथ ही उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पकडे मवेशियो को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।