
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. बाबा, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. एस.ए. सम्पत, प्रभारी सचिव श्रीमती जरिता लैतफलांग, प्रभारी सचिव श्री विजय जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने एवं इसके प्रावधानों में किए जा रहे बदलावों के विरोध में मनरेगा बचाव संग्राम अभियान शुरू किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसे जन-आंदोलन का रूप देने हेतु ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक चर्चा की गई। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा अन्य समसामयिक विषयों पर भी प्रभारी महोदय द्वारा सार्थक मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णयों के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।









































