
राजनांदगांव। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय फुलो देवी नेताम जी के राजनांदगांव आगमन पर महिला कांग्रेस द्वारा उनका जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमा देशमुख के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने फुलो देवी नेताम जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार जी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा जी, पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष रुबीना अल्वी जी, प्रदेश सचिव कुसुम दुबे जी, प्रदेश सचिव खैरुन्निसा जी, फराह खान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल एवं पूर्णिमा नागदेव, महिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पायल बारमाटे जी, रंजना, पूर्व पार्षद दुलारी साहू, प्रज्ञा गुप्ता, ललिता साहू, पायल प्यारे, उत्तरा सिन्हा, रानी शर्मा सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इसके अलावा कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले जी, प्रदेश महासचिव थानेश्वर पाटिला जी, आफताब आलम जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एनी गुरवेज जी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानव देशमुख जी, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल जी, शरद खंडेलवाल जी, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव अब्दुल कलाम जी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अंसारी जी, रजिक सोलंकी जी, पंकज बांधव जी, पार्षद सतीश मसीह जी, विनय झा जी, राजा तिवारी जी, अवधेश प्रजापति जी, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव विशु आजमानी जी, जय नारायण सिंह जी, मोहम्मद इब्राहिम जी एवं झम्मन देवांगन जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां महिला कांग्रेस की एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।









































