
राजनांदगांव 10 जनवरी। पानी व साफ-सफाई के अलावा अन्य समस्या से अवगत् होने आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव, निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ कौरिनभाठा, आर्शीवाद काॅलोनी, बर्फानी आश्रम क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर नागरिको से मुलाकात किये।

महापौर श्री यादव, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैंकी बग्गा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखिजा, पार्षद श्री डुरेन्द्र साहू व ंश्री सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर तथा अधिकारियों के साथ आर्शीवाद काॅलोनी में साफ सफाई का निरीक्षण कर के पानी निकासी की समस्या पर आर्शीवाद काॅलोनी एवं गांधी नगर के बीच नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने उपअभियंता श्री अनुप पांडे को निर्देशित किये। उन्होनें स्वच्छता निरीक्षक श्री दिपक श्रीवास्तव से कहा कि वार्डो व काॅलोनी में साफ-सफाई के अलावा भरे पानी की कच्ची नाली खोद कर निकासी करावें।
बर्फानी आश्रम के पास निर्मित शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने तथा शौचालय के मरम्मत कराने महापौर द्वारा निर्देशित किया गया। निलगिरी पार्क मंे साफ-सफाई का जायजा लेकर उन्होनें रोड़ के किनारे से कचरा उठाने, डिवाईडर के दोनो ओर सफाई करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार कौरिनभाठा तालाब के आस पास साफ सफाई करने कचरा तालाब में नहीे डालने लोगों को समझाईस देने वार्ड प्रभारी को निर्देश दिये। उन्होने ने तालाब के रिक्त भूमि को विकसित करने प्लान तैयार करने आयुक्त से कहा। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि शहर को साफ सुन्दर एवं व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य करें।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अमला से कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर साफ-सफाई में सुधार लांवे तथा मंदिरों के आस पास एवं सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, सफाई कर्मी अपने कार्य क्षेत्र में सफाई के पश्चात् सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई करें। निरीक्षण के दौरान निगम का तकनिकी व स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।









































