back to top

राजनांदगांव: चिखली पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले बदमाश पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव | 24 जनवरी 2026 क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चिखली पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एक बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में दिनांक 24 जनवरी 2026 को चौकी चिखली क्षेत्र में आम जनता की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग टीमें गठित कर पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

Advertisements


अभियान के दौरान आरोपी संतकुमार पारधी पिता रूमसिंह पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बोईरडीह, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने की बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए झगड़ा एवं वाद-विवाद कर क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया गया। आरोपी की गतिविधियों से सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
चिखली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।


टीप: क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा व शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. मायासिंह गौर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page