back to top

राजनांदगांव: पीड़िता को शादी के लिए दबाव बनाकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। छेड़खानी कर पीछा करने, अश्लील टिप्पणियां करने और शादी के लिए जबरन दबाव बनाकर धमकाने वाले आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2026 को पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि हेमंत साहू, निवासी ठाकुरटोला सोमनी, पिछले चार महीनों से घर आते-जाते समय उसका पीछा कर रहा था, अश्लील कमेंट करता था तथा शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने पर जान से मारने एवं आत्महत्या करने की धमकी भी दी जा रही थी।


पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सोमनी अंतर्गत धारा 296, 351(2), 75(3), 78 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस टीम का गठन किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी घुमका की ओर से आ रहा है। सूचना पर ग्राम भेड़ीकला चौक में घेराबंदी कर आरोपी हेमंत साहू पिता स्व. लुमेश साहू, उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page