
मोहारा जल संयंत्रगृह के 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट का सीएफएल एवं सम्पवेल की होगी सफाई
इंदिरा नगर हास्पिटल परिसर, तुलसीपुर, न्यु सिविल लाईन, आर.के.नगर, यातायात नगर एवं
नवांगांव टंकी से शाम नही होगी पेयजल सप्लाई
राजनंादगांव 30 जनवरी। नगर पालिक निगम द्वारा ग्रीष्म ऋतु के पूर्व टंकी सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने शहर के सभी पानी टंकियो की सफाई के साथ साथ मोहारा जल संयंत्रगृह के सभी प्लांटो के सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई कराने के निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में जल संयंत्रगृह के फिल्टर प्लांटो का सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई कराई जा रही है।
फिल्टर प्लांट सफाई के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर के निर्देशानुसार मोहारा फिल्टर प्लांट के सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई कराई जा रही है। सफाई की कडी में कल दिनांक 31 जनवरी 2026 शनिवार को 17 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट का सी.एल.एफ. एवं सम्पवेल सफाई कार्य कराया जाना है। जिसके कारण 17 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाले उच्च स्तरीय जलागार इंदिरा नगर (हास्पिटल परिसर) टंकी, आर.के. नगर टंकी, तुलसीपुर टंकी, न्यू सिविल लाईन टंकी, यातायात नगर टंकी एवं नवागांव टंकी से दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार शाम की सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 01 फरवरी 2026 रविवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी।
सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई के कारण प्रभावित क्षेत्रः- इंदिरा नगर (हास्पिटल परिसर) टंकी (क्षमता 17.50 लाख लीटर)ः- बसंतपुर, क्लब चौक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हास्पिटल कालोनी, शिवनगर। आर.के. नगर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर)ः- आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कंुज विहार, गायत्री, कालोनी, जल तरंग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शिवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन कालोनी ए, गांधीनगर, चंद्रा कॉलोनी, आशानगर।
तुलसीपुर टंकी (क्षमता 11.50 लाख लीटर)ः- ममता नगर, शक्तिनगर, वर्धमान कॉलोनी, चंद्रा कॉलोनी, पूनम कॉलोनी लालबाग, न्यू सिविल लाईन टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर)ः- तुलसीपुर बख्तावर चाल, तुलसीपुर साधुचाल, तुलसीपुर शेरे पंजाब गली, तुलसीपुर लेबर कॉलोनी, पुराना पुलिस लाईन लालबाग, सिविल लाईन, मिलचाल। यातायात नगर टंकी (क्षमता 13.00 लाख लीटर)ः- रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्कॉन विहार कालोनी, जीवन आवास, अटल विहार कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज एवं नवागांव टंकी (क्षमता 19.50 लाख लीटर)ः- नवागांव, बापूटोला, बिड़ी श्रमिक कालोनी, मोतीपुर, नया ढ़ावा, रामनगर आधा क्षेत्र में कल 31 जनवरी शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 1 फरवरी रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।









































