राजनांदगांव: पर्यटन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम…

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी पी.जी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिनांक 29 जनवरी 2026 को वाणिज्य विभाग मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के.उके के निर्देशन में पर्यटन की महत्ता से अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों द्वारा पर्यटन विषय पर पी.पी.टी प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम रखा गया| जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों से अवगत कराया गया| उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य परिषद की अध्यक्ष कुमारी चित्रकला के द्वारा किया गया,प्रस्तुतीकरण के प्रथम चरण में सर्वप्रथम बरखा महोबिया (बी.कॉम 8th सेमेस्टर) द्वारा राजस्थान राज्य के पर्यटन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे अजमेर किला, जैसलमेर किला,सैम सैंड डुंन्स आदि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रस्तुतीकरण के द्वारा दी गई|

Advertisements

तत्पश्चात बी.कॉम 6th सेमेस्टर की छात्रा कुमारी पायल के द्वारा उड़ीसा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर,लिंगराज मंदिर,चिल्का झील, हीराकुंड बांध आदि पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई|

प्रस्तुतीकरण के तीसरे चरण में एम.कॉम. 4th सेमेस्टर की छात्रा ट्विंकल साहू ने भारत की राजधानी दिल्ली के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल लाल किला,कुतुब मीनार, इंडिया गेट, अक्षरधाम, जमा मस्जिद,जैसे महत्वपूर्ण पर्यटनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी | तत्पश्चात बी.कॉम 6th सेमेस्टर के छात्र करण सोनवानी ने पर्यटन के माध्यम से भारत की जी.डी.पी में योगदान देते हुए राजस्थान राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी|

प्रस्तुतीकरण के अंतिम चरण में बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नेहा साहू ने केरल राज्य का परिचय दिया जिसमें उन्होंने केरल राज्य की संस्कृति कला, प्रमुख नृत्य प्रमुख त्यौहार की जानकारी देते हुए प्रमुख पर्यटन स्थलों से अवगत कराया| उपरोक्त प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक एच. सी. जैन, श्रीमती सुमन कोचर, श्रीमती स्वयं सिद्धा झा,डॉ प्रज्ञा मिश्रा डॉ.तरुणा वर्मा डॉ.देहूति बछोर एवं पूजा कुमारी उपस्थित थे| उपरोक्त प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन की महत्ता से अवगत कराना,भारत देश की जी.डी.पी में पर्यटन का महत्व बताना एवं विद्यार्थियों में प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करना था| इस प्रकार सफलतापूर्वक पी.पी.टी प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया|