
राजनांदगांव । आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आम बजट 2026 पेश किया ! 2026 आम बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के अध्यक्ष श्री सुमित सिंह भाटिया जी ने प्रेस वार्ता में बजट को लेकर अपनी बात रखा…

श्री सुमित सिंह भाटिया जी ने कहा कि यह 2026 का आम बजट “युवाओं का बजट है” 2026 का यह आम बजट “विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत” के सपनो के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया !
श्री भाटिया जी ने आगे कहा कि (आम बजट 2026) भारत के सुनहरे भविष्य का नींव है ! जहां सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए मोदी सरकार व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने यह बजट पेश किया…
जिसमें युवाओं पर खास ध्यान रखा, यह युवा शक्ति का बजट है जहां ऑरेंज इकॉनोमी, पर्यटन व खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर के द्वार खुलेंगे ! साथ ही देश के सभी जिलों में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल खोलने का भी फैसला किया है !
सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है ! वह अहम है , रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स पर बल , टेक्टलाइल, हाईटेक टुल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों को ध्यान रखती है !
बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए है ! हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे !
किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक है और मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक आम बजट में नागरिकों पर निवेश ही किया है ! सरकार का प्रयास स्किल , स्केल और स्टेबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है !









































