
राजनांदगांव 2 फरवरी। छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड विकास के लिए स्वीकृत राशि से वार्ड नं. 14 दिग्विजय क्लब में 9.90 लाख रूपये की लागत से एप्रोच रोड एवं नाली निर्माण के लिए क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री संचिन बघेल, क्लब के अध्यक्ष श्री किशोर बेलावाला तथा क्लब के पदाधिकारियो एवं निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के पश्चात वार्डो में विकास कार्य कराने शासन ने अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर निधि से राशि स्वीकृत किए। जिससे वार्डो में मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान का निर्माण वार्डो में आवश्यकता अनुसार कराया जा रहा है। इसी कडी में आज दिग्विजय क्लब में लगभग 10 लाख रूपये की लागत से एप्रोच रोड तथा नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ किया जायेगा ताकि क्लब वालो को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दिग्विजय क्लब बहुत पुरानी संस्था है, जहॉ विभिन्न गतिविधिया संचालित की जाती है। गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी ने क्लब में निर्मित काम्पलेक्स एंव बेडमिंटन कोड का लोकार्पण किया था। दिग्विजय क्लब वरिष्ठ पदाधिकारियो के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इसी प्रकार उतरोत्तर प्रगति करे ऐसी मै कामना करता हूॅ।
दिग्विजय क्लब में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्री यादव सहित क्लब के वरिष्ठ श्री सुरेश एच.लाल, श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, श्री मनोज चितलांगिया, श्री अजय सिंह, डॉ. उत्तम चावडा, श्री अंजुम अल्वी, श्री आनंद वर्गीस, श्री उमाकांत भारतद्वाज, श्री त्रिगुण टांक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संचिन अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मिश्रा सहित नगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यो सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद सर्वश्री सतीश मसीह, प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर धु्रव, चंद्रशेखर लश्करे, पूर्व पार्षद सुश्री शैल यादव व श्री शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान ने पूर्जा अर्चना कर गेती चलाकर भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्री मुनेन्द्र साठिया एवं श्री तिलक राज ध्रुव उपस्थित थे।









































