
भिलाई। इंस्टा रील बनाने वाली पत्नी ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल मजदूर पति को यह पसंद नहीं था कि उसकी पत्नी रील्स बनाए और इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के बीच आखिरकार पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पीएम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम अंजली साव (35) है। अंजली साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह गृहिणी थी और इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जबकि पति मजदूरी करता है।
पत्नी का सोशल मीडिया पर रील बनाना पति की बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर मना करने पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर 30 जनवरी को दंपती में पुनः विवाद हुआ। शाम को जब बच्चे ट्यूशन गए तो उसने पंखे से लटककर जान दे दी। जब बच्चे लौटे तो अंजली फंदे से लकटती मिली। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फौरन पुलिस और पति को मामले की जानकारी दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाला कर दिया गया। रविवार को अंजलि का अंतिम संस्कार किया गया।









































