back to top

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बालोद जिले में रजिस्ट्री दरों मे कम करने की मांग की — स्वाधीन जैन…

दल्लीराजहरा । छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को पत्र लिखा जिसमें बालोद जिले में भी रजिस्ट्री दरों में कम करने की मांग की गई है।

स्वाधीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार ने रायपुर और कोरबा जैसे प्रमुख जिलों में रजिस्ट्री दरों में पहले ही कमी कर दी है, लेकिन बालोद जिले में रजिस्ट्री शुल्क अत्यधिक होने से ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यापारियों को जमीन की खरीद-फरोख्त में भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

स्वाधीन जैन ने बताया बालोद जिला मुख्यतः कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। यहां के लोगों के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है। उच्च रजिस्ट्री दरें इस प्रक्रिया को महंगा और कठिन बना रही हैं। यह न केवल आम आदमी के लिए समस्या है, बल्कि व्यापार और निवेश के लिए भी बाधक है।

बालोद जिले में रजिस्ट्री दरों को तत्काल कम किया जाए। अन्य जिलों के समान दरें लागू की जाएँ।ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आशा जताई है कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगी और बालोद जिले के लोगों को राहत प्रदान करेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page