
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी हीरो डेस्टीनी क्रमांक CG24U/0250 में दो व्यक्ति शराब भट्ठी से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बायपास रोड रेवाडीह से ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर नाकेबंदी की गई, जहां संदिग्ध स्कूटी को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन सवारों ने अपना नाम मनीष तेजवानी पिता निर्मल तेजवानी उम्र 30 वर्ष निवासी नंदई चौक न्यू आदर्श कॉलोनी थाना बसंतपुर एवं भागवत प्रसाद तिवारी पिता स्व. चंद्रिका प्रसाद तिवारी उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोहका पोस्ट टप्पा चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग बताया।
आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब एवं 30 पौवा स्पेशल गोवा व्हिस्की कुल 12.600 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 6,800 रुपये बताई गई है, जप्त की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी हीरो डेस्टीनी जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, को भी जप्त किया गया। कुल जप्त सामग्री की कीमत 56,800 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक ए.पी. शीला, आरक्षक कमलकिशोर यादव, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव एवं आरक्षक तामेश्वर वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।









































