राजनांदगांव : गांजा पीते 8 नशेड़ी गिरफ्तार, 100 ग्राम गांजा व सामान जप्त…


राजनांदगांव। डोंगरगढ़ शहर में नशे एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गांजा पीते हुए 8 नशेड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा एवं नशा करने का सामान जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल द्वारा यह कार्रवाई की गई।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 फरवरी 2026 की रात्रि जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि महावीर पारा स्थित महावीर मंदिर के पीछे कुछ लोग गांजा पीते हुए हल्ला-गुल्ला कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड की।
मौके से आरोपी जगन्नाथ पटेल, अमर तिवारी, चेतन लारिया, राजू खान, कादिर खान, अनिल वर्मा, सोमनाथ साहू एवं दीपक सिन्हा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 100 ग्राम गांजा एवं गांजा पीने का चिलम, माचिस, लाइटर सहित लगभग 4,000 रुपये मूल्य का सामान जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशे एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक कुरैशी सहित आरक्षक नरेन्द्र प्रजापति, युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, लक्ष्मी शंकर कंवर, तिलक कंवर, हदयाल कंवर, मिलन वाल्टर, कमल केंवट, अविलेश डीहडी, संजय देवांगन, राम खिलावन सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, मिथलेश पटेल एवं इंद्रभान सिंह का सराहनीय योगदान रहा।