back to top

राजनांदगांव : डाकबम का मरसपोटा घाम ग्राम बधेरा मे हुआ भव्य स्वागत शिवरात्री पर्व पर लगभग 30 से 35 किलोमिटर दौडे डाक कांवरिया…

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले बाबा कि भक्ति के साथ डाक कांवड़ की बढी लोकप्रियता जीवनदान सेवा संस्था से जुडे सदस्य ने सनातन धर्म की भक्ति के साथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए मैराथन दौड़ की तरह सावन माह में आयोजित होने वाले डाकबम यात्रा महाशिवरात्रि में पहली बार मोहरा शिवनाथ नदी से मरसपोटा धाम ग्राम बघेरा लगभग 30 से 35 किलोमीटर, फौज की तैयारी कर रहे बच्चे ,बच्चिया, युवा वर्ग एवं अपने बॉडी को फिटनेस रखने वाले सभी लोगो ने इस यात्रा में हिस्सा लिया मरसपोटा धाम मे सभी कांवरियों का स्वागत के साथ फलाहारी जलपान कि भी व्यवस्था की गई ।

जीवनदान सेवा संस्था का उद्देश्य लोगों को भक्ति के साथ अपने बॉडी को फिटनेस रखने के साथ लोगो को नशाखोरी से दूर रखकर जगरूक करना है संस्था को इस कार्य मे अपने वरिष्ठ जनों का सहयोग एवं आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है ।

इसी कड़ी में संस्था के साथ आयोजन कर्त्ता शिवगण माँ पताल भैरवी बर्फानी घाम , श्री महाकाल मंदिर सिघौला, हिन्दू जागरण मंच, संस्था ने मरसपौटा घाम एवं अपने सभी वरिष्ठ जन आयोजन कर्त्ता का धन्यवाद कर हमेशा इसी तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया जिससे संस्था इस तरह के आयोजन आगे भी पूरे जोर शोर से कर सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page