back to top

खैरागढ़: केसीजी पुलिस की कार्रवाई: 1.771 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

केसीजी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने गांजा रखने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.771 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जप्त किया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर, छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है और इससे अवैध लाभ कमा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर दबिश दी।


रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेश वैष्णव (29 वर्ष), पिता लक्ष्मण दास वैष्णव, निवासी वार्ड नं. 10 कनकनगर, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग की पॉलिथीन में रखा 1.771 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जप्त मादक पदार्थ में फूल-पत्ती व बीजयुक्त गांजा शामिल है।


मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 15 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को 16 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page