मोहला: कलेक्टर प्रजापति ने किसानों को वितरित की फसल बीमा पॉलिसी…

मोहला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 के तहत  जिले के समस्त ऋणी कृषकों के लिए “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय के वीसी कक्ष में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि शासन के मंशानुरूप अधिकसे अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

Advertisements

“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का उद्देश्य बीमाकृत किसानों तक उनकी बीमा पॉलिसी की प्रति सीधे पहुंचाना तथा योजना के
प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, कृषि विभाग से एडीए सुरेशसिक्या तथा बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला अधिकारी संतोष कुमार, मनेश भैंसारे, सत्येन्द्र कोसरे, लोचन दास बंजारे सहित अन्य अधिकारीउपस्थित रहे। रबी वर्ष 2025-26 के लिए अधिसूचित फसलों में चना, अलसी, राई-सरसों तथा गेहूं (सिंचित एवं असिंचित) शामिल हैं।

चना फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 43,000 रुपये बीमांकित राशि निर्धारित की गई है, जिसपर कृषकद्वारा 645 रुपये प्रीमियम देय होगा। अलसी के लिए 21,000 रुपये बीमांकित राशि पर 315 रुपये प्रीमियम, राई-सरसों के लिए 25,000 रुपये बीमांकित राशि पर 375 रुपये प्रीमियम निर्धारित है। गेहूं (सिंचित) के लिए 46,000 रुपये बीमांकित राशि पर 690 रुपये तथा गेहूं (असिंचित) के लिए 27,000 रुपये बीमांकित राशि पर 405 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम कृषकों द्वारा देय होगा। कार्यक्रम में किसानों को योजना की विशेषताओं, दावा प्रक्रिया तथा समय-सीमा की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसल को सुरक्षित करें। “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के माध्यम से जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने कालक्ष्य रखा गया है, जिससे प्रत्येक पात्र किसान को बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके।