राजनांदगांव: बैठक में महापौर ने साफ सफाई में विशेष ध्यान देने तथा आमजनों को स्वच्छता से जोड,फिटबैक लेने के दिये निर्देश…

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिये निगम की तैयारी

Advertisements

राजनांदगांव 17 फरवरी। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं आमजनो को स्वच्छता से जोडने व कचरा पृथककरण के लिये जन जागरूकता लाने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तथा निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा की उपस्थिति में तकनीकि व स्वास्थ्य अधिकारियो की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुये कार्य करने के निर्र्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और अपशिष्ठ प्रबंधन पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने लिये शहरों के बीच स्वच्छ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, बडे पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा अपने नागरिकांे को बेहतर स्वच्छता सेवा प्रदान करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये सभी को गभीरता से कार्य करना है।


महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य अमला प्रतिदिन सजकता से कार्य कर रहा है फिर भी स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार की आवश्यकता होती है। इस लिये सभी मन लगाकर निधारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करे,नागरिको की शिकायतो का त्वरित निराकरण करे। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता निरीक्षक अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन मानिटरिंग करे। सडको गलियो के अलावा चौक चौराहो की नियमित सफाई कराकर कचरा उठाये। नाली की सफाई कर कचरा उठावे, मुक्कड की संख्या कम करे, प्रतिदिन प्लानिंग कर कार्य करावे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को भी स्वच्छता से जोडे, मुक्कड या नाली में कचरा डालने पर समझाईस देवे व कार्यवाही करे। उन्हांेने कहा कि रूट चार्ट बनाकर कचरा संग्रहण करे, कचरा गाडियों में स्वच्छता का संदेश बजावे, गाडियों की मरम्मत करावे तथा सेन्टर को साफ सुथरा व व्यवस्थित रखे, डिसप्ले बोर्ड लगावे जिसमें सेन्टर की गतिविधियों का उल्लेख हो।


महापौर श्री यादव ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि अपने अपने वार्ड में निर्माण कार्य के अलावा स्वच्छता संबंधी कार्यो की मानिटरिंग करेगे। सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करावे। मुक्कड पाईंट में सीमेटिंकरण व बाउण्ड्री की मरम्मत करावे। उन्होंने कहा कि नागरिको को स्वच्छता से जोड अभी से फिटबैग लेवे, जिससे जो कमी है वो पता चलेगा। गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण मेें जो कमिया आई है उसको ध्यान में रखकर सुधार करे। सार्वजनिक स्थल, तालाब, उद्यानो मे विशेष साफ सफाई रखे, डस्टबिन लगावे। मुक्कडो के आस पास सौदर्यीकरण तथा चौक चौराहो का सौदर्यीकरण करे। उन्होंने कहा कि स्कूलो व कालेज मे जाकर जन लागरूकता लावे, एन.सी.सी. क्रेडेटो की मदद लेकर नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिलावे। साथ ही सामाजिक संस्थाओ को भी स्वच्छता से जोडें। इसके अलावा नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराना है, तभी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व किये जा रहे कार्यो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महापौर जी के निर्देशानुसार शासन के 15वें वित्त आयोग योजनांतर्गत निकाये क्षेत्र के समस्त वार्डो में मुक्कडो को चिन्हांकित कर उसका सौदर्यीकरण करने, शहर के प्रमुख चौक चौराहो में सिटी ब्यूटीफिकेशन के तहत सौदर्यीकरण करने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण अंतर्गत घरों में डस्टबिन का वितरण करने तथा सफाई संबंधी वाहन क्रय करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी अतिशीघ्र स्वीकृति प्राप्त होने वाली है। इसके अलावा शहर को स्वच्छ व सुंदिर बनाने के लिए चौक चौहारो का सौदर्यीकरण कर वाल पेंटिंग किया जा रहा है। व्यवसायिक क्षेत्रों में रोड किनारे पेवरब्लाक लगाकर फुटपाथ बनाया जा रहा है एवं एसएलआरएम सेन्टरो में रंगा रोगन का कार्य भी किया जा रहा है, नालियो में जाली लगाया जा रहा है, तालाबो एवं उद्यानों में डस्टबिन रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य अमला के साथ साथ तकनीकि अधिकारी भी अपने अपने प्रभारित वार्ड में सार्वजनिक शौचालयो, रोड, नाली, उद्यानों, सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी निर्देशो के तहत व्यवस्था दुरूस्त करान सुनिश्चित करेंगे।


बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे,कार्यपलान अभियंता(संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम,प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित उप अभियंता, स्वच्छता निरीक्षण, पीआईयू उपस्थित थे।